📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

5 म‍िनट में शख्‍स को लगा दी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, बिगड़ गयी हालत

📅 10 June 2021, 11:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
5 म‍िनट में शख्‍स को लगा दी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, बिगड़ गयी हालत
5 म‍िनट में शख्‍स को लगा दी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, बिगड़ गयी हालत

उत्तरप्रदेश । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को 5 मिनट के भीतर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें दे दी गई। यह घटना रावरपुरा मोहल्ले के एक टीकाकरण केंद्र में हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहां वैक्सीन लगावने गए शख्स ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग स्टाफ आपस में बात करने में इतना व्यस्त थे कि उन्होंने पांच मिनट के भीतर उसे वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगाया जाना था। उन्होंने दावा किया कि जब वे टीका लगवाकर घर पहुंचे तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई, इसलिए उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया।

दोहरे टीकाकरण का कोई नुकसान नहीं

इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया और इसकी शिकायत की। फिर उसे एक आपातकालीन वार्ड में भेज दिया गया और मामले की सूचना जिला अधिकारी को भी दी गई। इस बीच सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोहरे टीकाकरण से आदमी को कोई नुकसान नहीं होगा। आपको बता दें कि वैक्सीन के दो डोज के बीच कम से कम 4 हफ्ते का अंतर होना जरूरी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें