📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने बिहार के मंत्री को दिया बड़ा झटका !!

📅 23 July 2021, 04:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CM योगी ने बिहार के मंत्री को दिया बड़ा झटका !!
CM योगी ने बिहार के मंत्री को दिया बड़ा झटका !!

बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को यूपी की योगी सरकार ने बड़ा झटका दिया है। फूलन देवी के नाम पर चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में लगे मुकेश सहनी की पार्टी VIP की फूलन देवी की मूर्तियों योगी सरकार ने जब्त करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को यूपी पुलिस ने कई जगहों पर एक्शन लेते हुए फूलन देवी की मूर्तियां जब्त कर ली हैं।

 

वाराणसी में VIP को लगा झटका

वाराणसी में खुद मुकेश साहनी को आना है और यहां पर प्रतिमा का अनावरण करना है। वाराणसी में सूजाबाद के शिव मंदिर के समीप फूलन देवी की प्रतिमा लगनी है। गुरुवार को प्रतिमा तय स्थान पर लगने के लिए पहुंची लेकिन पुलिस वाले प्रतिमा उठा ले गए। इसे लेकर वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव भी किया और प्रतिमा वापस लौटाने की मांग करने लगे। एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक जिले में धारा 144 लगी हुई है। वीआईपी पार्टी के पास न तो मूर्ति लगाने की परमिशन है और न ही ऐसी किसी सभा की। पुलिस के मुताबिक मूर्ति लगाने को लेकर इलाके के लोगों से वीआईपी पार्टी के लोगों का विवाद भी शुरू हो गया था। लिहाजा पुलिस ने मूर्ती को वहां से हटा दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें