रामनवमी 9 या 10 अप्रैल कब है...! जानें डेट, पूजन का उत्तम मुहूर्त व विधि
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर पर हुआ था. इस दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. जानिए किस दिन मनाई जाएगी.
राम नवमी 2022 डेट व शुभ मुहूर्त
राम नवमी इस साल 10 अप्रैल 2022, रविवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को देर सुबह 01 बजकर 32 मिनट से होगी और 11 अप्रैल को तड़के 03 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
रामनवमी पर सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को रोली का तिलक करें, फिर चावल, फूल, घंटी और शंख भगवान श्री राम को अर्पित करने के बाद भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा करें। श्रीराम के मंत्रों का जाप करें, रामायण पढ़ें और रामचरितमानस का भी पाठ करें। अंत में सभी की आरती उतारें। इस दिन भगवान श्रीराम को झूला अवश्य झुलाएं और किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को गेहूं और बाजरा अवश्य दान में दें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते
2027 में शनि का बड़ा बदलाव! 3 जून को मेष राशि में गोचर, वक्री होकर फिर मीन में वापसी; इन 4 राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव