दिवाली पर इन 6 चीजों को खरीदना माना जाता है बेहद शुभ
वैदिक पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार आज 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा हैं। हर साल यह त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की विशेष पूजा करने का विधान है। लेकिन क्या आपको पता है दिवाली या दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर कुछ चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि इन चीजों को लाने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में…
घर लाएं गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति
दिवाली या एक दिन पहले गणेश जी की मूर्ति घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में यह मूर्ति आती हैं, उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। लेकिन मूर्ति लाते समय ध्यान रखें कि मूर्ति कहीं से खंडित न हो। साथ ही गणेश भगवान की सूंड बायी ओर मुड़ी हुई हो।
नए वस्त्र लाएं
दिवाली पर नए वस्त्र खरीदकर लाने चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देवता प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गोमती चक्र खरीदें
दिवाली पर 11 गोमती चद्र खरीदकर लाने चाहिए। साथ ही गोमती चक्र को मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और फिर अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर, जहां आप धन रखते हैं वहां रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रह सकती है।
खरीदकर लाएं श्री और महालक्ष्मी यंत्र
दिवाली या उससे एक दिन पहले बाजार से श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को खरीदकर लाएं। साथ ही लक्ष्मी पूजन में इन यंत्रों की भी पूजा करें। फिर इन यंत्रों को धन स्थान पर रख दें और रोज घूप- अगरबत्ती दिखाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।
लक्ष्मी कौड़ी
दिवाली पर 7 लक्ष्मी कौड़ी खरीदकर लाएं। लक्ष्मी समुद्र से उत्पन्न हुईं हैं और कौड़ी भी समुद्र से ही निकलती है। इसलिए कौड़ी में धन को आकर्षित करने का स्वभाविक गुण होता है। साथ ही कौड़ियों को पूजन करते समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें।
एकाक्षी नारियल लाएं
एकाक्षी नारियल को दिवाली पर बाजार से खरीदकर लाएं। एकाक्षी नारियल लक्ष्मी जी को प्रिय होता है। इसलिए पूजन के समय एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें। ऐसा करने से धन- धान्य में वृद्धि हो सकती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते