शर्मनाक : क्लास से आ रही थी छात्रा के चीखने की आवाज, रसोइया पहुंची तो प्रधानाध्यापक के चंगुल में थी मासूम, आरोपी मजहर फरार..
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां स्कूल के प्रिंसिपल पर 5वीं की छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। क्लास में से लड़की के चीखने की आवाज आ रही थी, इसके बाद जब वहां रसोइये पहंचे तो मासूम स्कूल प्रधानाध्यापक के चंगुल में थी।
प्रधानाध्यापक मजहर जीशान की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कथित रूप से पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस मामले में सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी फरार प्रधानाध्यापक मजहर जीशान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लोगों में आक्रोश
उन्होंने आगे कहा, “यह घृणित घटना कुछ दिन पहले हुई थी। इसको लेकर लोगों के बीच आक्रोश है।’’ पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया, ‘‘शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि पीड़िता अब तक डर के कारण चुप थी। आरोपी द्वारा कक्षा में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किये जाए पर छात्रा ने शोर मचा दिया जिसपर स्कूल की रसोइया वहां पहुंच गई और फिर बच्ची प्रधानाध्यापक के चंगुल से बच गई।’’
उन्होंने यह भी बताया, “पुलिस को तब पता चला जब परिवार के सदस्य पड़ोसियों के साथ स्कूल परिसर में घुसे और उनमें से एक ने आपातकालीन नंबर डायल किया।” पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमने स्कूल के रसोइये का बयान भी दर्ज कर लिया है, जो कथित तौर पर लड़की की चीखें सुनकर कक्षा में पहुंची थी। मामले को लेकर गांव के लोगों में रोष है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Kartik Purnima 2026: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम
Sonipat Dowry Case: 'ऑरा तो टैक्सी में चलती है, ब्रेजा चाहिए', कार की जिद में दूल्हे ने लौटाई बारात, दिल्ली पुलिस का सिपाही सस्पेंड