शादी से इनकार करने पर सनकी आशिक ने किशोरी पर किया हमला, जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले चाकू से गोदा...
Murder News: दक्षिण पश्चिमी में कीर्बी प्लेस बस स्टॉप पर सोमवार की देर रात सनकी ने किशोरी पर हमला कर दिया। शादी से इनकार करने नाराज युवक ने 17 वर्षीय किशोरी पर सरेराह चाकू से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। उसने चाकू से कई वार किए।
रिपोर्ट के अनुसार तबाड़तोड़ वार के बाद किशोरी ने जब मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो 20 वर्षीय आरोपी ने खुद पर भी रसोई के चाकू से हमला किया और खुद को घायल कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटनास्थल से चाकू बरामद किया गया
घटना के संबंध में दक्षिण पश्चिमी पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लड़की के पेट और गर्दन के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आए हैं। घटनास्थल से चाकू बरामद किया गया है। दोनों का डीडीयू अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी अमित के खिलाफ दिल्ली कैंट थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में ये सामने आई है कि अमित और लड़की परिचित थे। दोनों बीते एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। बीते दिनों दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। तब से लड़की उससे दूर रह रही थी।
घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संबंधित लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है। हमले के घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। ऐसे कहा जा रहा है कि अमित ने हमले की पूरी प्लानिंग की थी।
इधर, इस हमले में किशोरी की मां को तोड़ दिया है। वो एक सिंगल मदर हैं। उनके चार बच्चे हैं। एक बेटा और तीन बेटियां। सभी को उनके पिता ने बहुत पहले ही छोड़ दिया था। महिला हाउस हेल्प का काम करके बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।
रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा, “कल मेरी गुड़िया का जन्मदिन है। मुझे उम्मीद है कि वह इसे देखने के लिए जीवित रहेगी। हर दिन की तरह, वह सुबह काम पर चली गई थी। उसने हमें बताया था कि वह इस साल अपना जन्मदिन ठीक से मनाने के लिए पैसे बचा रही थी। हम सभी उसके घर लौटने का इंतज़ार कर रहे थे ताकि हम उसे इस बारे में सब कुछ बताते हुए सुन सकें।”
महिला ने लड़खड़ाती आवाज में कहा, “जब हम अस्पताल पहुंचे, तो हमने पाया कि उसका खून फर्श पर फैला हुआ था। उन्होंने मुझे फर्श साफ करने के लिए कहा। डॉक्टरों ने हमें बताया कि उस पर बेरहमी से हमला किया गया था। अब लोग हमें चाकू से वार करने के वीडियो दिखा रहे हैं, सड़क पर उसका खून बह रहा है। मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Kartik Purnima 2026: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी, 9 दिसंबर से होगा एग्जाम