📅 Monday, 23 November 2026 | 08:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,500 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
राज्य

छात्रों को मिलने वाली खुशखबरी : छात्रों को राज्य सरकार अपने खर्चे से प्रतियोगी परीक्षा की कराएगी तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

📅 27 July 2022, 10:53 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छात्रों को मिलने वाली खुशखबरी : छात्रों को राज्य सरकार अपने खर्चे से प्रतियोगी परीक्षा की कराएगी तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
छात्रों को मिलने वाली खुशखबरी : छात्रों को राज्य सरकार अपने खर्चे से प्रतियोगी परीक्षा की कराएगी तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार ऐसे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने खर्चे पर कराएगी जो इनका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

सीएम सोरेन ने क्या कही बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां सचिवालय में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्राशासनिक सेवा 2021 में सफल हुए झारखंड के अभ्यर्थियों के अभिनंदन समारोह में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में जल्द ही मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद देना है जो संघ लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग इत्यादि का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं।’’ सोरेन ने कहा, ‘‘ऐसे छात्रों को राज्य सरकार अपने खर्चे से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगी।’’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल