📅 Wednesday, 16 September 2026 | 11:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,423.89 ▲ +420.07 (+0.57%) निफ्टी 50: 23,233.90 ▲ +115.30 (+0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,150 🥈 चांदी (1kg): ₹244,500 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजसमन्द

हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से हटाने का जोरदार आवाज उठाई : श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी

📅 24 March 2022, 12:29 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से हटाने का जोरदार आवाज उठाई : श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी
हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से हटाने का जोरदार आवाज उठाई : श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमंद : राजस्थान के राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी का विधानसभा में हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से हटाने का जोरदार आवाज उठाई. सभी हिंदू नेताओं को आवाज उठाने का समय आ गया है. शायद मालूम होगा कि करोड़ों रूपयों का चढ़ावा हमारे मन्दिरों मे श्रद्धालु चढ़ाते है. लेकिन सारी रकम सरकार के खजाने मे चली जाती है. हम ग्रूप मे खबर डाल कर खुश होते है कि सांवरिया के दरबार मे इतने करोड़ निकले. गये कहाँ यह कोई जानने की कोशिश नहीं करता. क्या अन्य समुदायों के धर्म स्थानों पर चढाई राशि पर सरकार हाथ लगा सकती है. केवल हिन्दू मन्दिरों की आय पर ही सरकार की नजर क्यों.

आज आवाज उठाने की नहीं आंदोलन की आवश्यकता है. सरकार मंदिरों की आय को हिंदू समाज के मंदिरों के जीर्णोद्धार, विकास, धार्मिक समारोह यज्ञ रामायण पाठ अनुष्ठान व जहाँ आय कम हो वहां पुजा अर्चना व पुजारियों को पर्याप्त वेतन देने मे सम्बन्धित मंदिर मंडल व्यय करें. सरकारी नियंत्रण समाप्त हो.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें