उज्जैन से आए दवे परिवार को बिनोल में किया क्वारंटाइन
बिनोल। उज्जैन महानगरी से आए तीन व्यक्तियों को क्वारंटाइन राउमा. विद्यालय में कल उज्जैन महाकाल की नगरी से आए 3 जनों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया। बिनोल निवासी श्री राजेश दवे, उसकी पत्नी श्रीमती विनीता दवे और उसके 5 माह के पुत्र प्रणय दवे को रात 7 बजे आरके हॉस्पिटल राजसमंद राज. में स्वास्थय परिक्षण के पश्चात होम क्वारंटाइन किया गया। इस मौके पर पीईओ श्री चतुर्भूज गुर्जर ने पालीवाल वाणी को बताया कि सरपंच श्री रामलाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी श्री उदयलाल गुर्जर, पटवारी श्री हरलाल पूर्बिया, निगरानी दल सदस्य श्री देवेन्द्र कुमार, श्री शंभूलाल, कुसुम पालीवाल, श्री सुमेरसिंह, श्री कपिल दाधिच, श्री सुरेश रेगर, श्री चंद्रप्रकाश की मौजूदगी में आवश्यक देखरेख के निर्देष दिए गए। क्वारंटाइन होने से ग्रामीणों को डर सता रहा था लेकिन पीईओ श्री चतुर्भज गुर्जर ने कहा किसी भी ग्रामीणों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सारी व्यवस्था पंचायत स्तर पर की जा रही है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी