प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब के तीन दिवसीय सालाना उर्स का आगाज
M. Ajnabee, Kishan paliwal
कपासन-आमेट.
प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. का 85 वां तीन दिवसीय उर्स 21 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई गुरूवार को कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। उर्स की तैयारियां बड़े ज़ोर शोर से अंतिम चरण में चल रही हैं। सालाना उर्स को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले जायरीन और अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उर्स के दौरान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री शराफत हुसैन भाटी के अनुसार उर्स की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विशेष कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों को जायरीन के आवास, शुद्ध पेयजल, माकूल रोशनी, लंगर, पार्किंग और सुरक्षा जैसी अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि उर्स को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए दरगाह वक्फ कमेटी के सभी मेंबर और पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं और दिन-रात ग्राउंड पर रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। हर एक सदस्य को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों और जायरीन को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उर्स के दौरान कपासन रेल्वे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा
व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम में जिला वक्फ कमेटी के सदर मुर्तजा खान दरगाह वक्फ कमेटी के सरपरस्त अनवर अहमद छीपा, सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर मंसूर अहमद ओठवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली, सदस्य सलीम तुर्किया,अकरम मंसूरी, साबिर हुसैन पुंवार, इकबाल हुसैन खान,अब्दुल रशीद तुर्किया, नफीस शैख, मुन्शी खान, सैयद तनवीर अली, अख्तर हुसैन पखरवट, दरगाह ऑफिस सैक्रेटी शफी मोहम्मद छीपा, अब्दुल रज्जाक, मंजूर खान, शरीफ मेव लगे हुवे है एवं कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कपासन अन्जूमन कमेटी के सेक्रेट्री सैयद असलम अली, अन्जूमन कमेटी प्रवक्ता गुड्डू खान, सैयद अख्तर अली, एडवोकेट शरीफ मंसूरी, रईस नियारगर, गनी शैख, मजहर हुसैन, शरीफ अली, खालीद शैख, वाहीद हुसैन आदि व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे है।
स्थानीय प्रशासन और दरगाह कमेटी के आपसी तालमेल से सभी बुनियादी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उर्स के दौरान कपासन में अकीदत का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल