राजसमन्द
विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके आज भव्य तिरंगा मार्च निकालेगा
suresh bhat
राजसमंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजसमंद जिलाध्यक्ष,भाजयुमो जगदीश पालीवाल, योजना अभियान संयोजक मनीष दवे, कैलाश पुरोहीत राजनगर ने पालीवाल वाणी के संवाददाता श्री सुरेश भाट को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा मार्च निकालेगा। तिरंगा मार्च का प्रारंभ आज सोमवार को दोपहर 1.00 बजे, विवेकानंद चैराहा से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके किया जाएगा। विवेकानंद चैराहा से नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुए, जलचक्की चैराहा पर सभा आयोजित होगी। जहाँ पर कार्यकर्ताओ द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों व विशेष टीम द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। तिरंगा मार्च में राजस्थान सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमति किरण माहेश्वरी का सानिध्य के साथ उद्बोधन भी रहेगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी व कई जनप्रतिनिधि की मौजूदगी रहेगी। आप सभी से निवेदन हैं कि राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होवे।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुरेश भाट्
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email-paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...