सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने ज्ञापन दिया
गंगापुर सिटी (सीताराम गर्ग...)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने आज दिनांक 24 जुलाई 2020 को गंगापुर सिटी ने उप जिला कलेक्टर को राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में बतया कि सवाई माधोपुर ज़िला प्रशासन ने एक अधिकारिक पत्र लिखकर संपूर्ण प्रशासन अधिक्षक सवाई माधोपुर, जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एवं जिला पशु पालन कार्यालय सवाई माधोपुर को बक़रीद के अवसर पर गाय, बछड़े एवं ऊंट की कुर्बानी पर तथा सभी जानवरों के परिवहन पर रोक लगाने संबंधी भ्रामक आदेश जारी किए थे जिन से न्यूसेंस पैदा होने की संभावना पर ध्यान दिलाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा मुख्य सचिव से इस तरह के आदेश अन्य ज़िला प्रशासन को जारी किये जाने की जानकारी भी चाही गई। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया विधानसभा अध्यक्ष गंगापुर सिटी आसिफ खान के नेतृत्व में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पीएफआई के शकील अहमद के द्वारा राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम उप जिला कलेक्टर साहब को यह ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सदर नजरूद्दीन साहब, अनवर अली, आसिफ अलीगंज ,मौलाना अब्दुल रशीद साहब अलीगंज मौजूद रहे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान निकाय चुनाव महा-समीक्षा: 1,024 सीटों में से भाजपा 555 वार्ड जीतकर नंबर-1, कांग्रेस 366 पर अटकी; 81 पर निर्दलीयों का कब्जा
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत
उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: घोषित 21 वार्डों में भाजपा का दबदबा, 14 सीटों पर जमाया कब्जा; कांग्रेस को 7 पर मिली जीत
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे के मुकाबले में भाजपा 13–8 से आगे, वार्ड 9 में महज 2 वोटों से हुआ फैसला