📅 Sunday, 06 September 2026 | 03:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
राजस्थान

पुष्कर समाचार : तीर्थ नगरी पुष्कर में हुई मानसून की पहली तेज मूसलाधार बरसात

📅 22 July 2026, 08:46 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 16 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पुष्कर समाचार : तीर्थ नगरी पुष्कर में हुई मानसून की पहली तेज  मूसलाधार बरसात
पुष्कर समाचार : तीर्थ नगरी पुष्कर में हुई मानसून की पहली तेज मूसलाधार बरसात

दुकानों और घरों में पानी भर जाने से लोगों को करना पड़ा परेशानीयो का सामना

पुष्कर.

तीर्थनगरी पुष्कर में बुधवार की शाम को एक घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात से  तीर्थ नगरी तरबतर हो गई तो वही पवित्र सरोवर में करीबन दो से  तीन फुट पानी की आवक होने की संभावना व्यक्त की गई हे बुधवार की सुबह से रुक रुक कर तेज मूसलाधार बरसात से निचली बस्तियां जलमग्न हो गई यही नहीं माली मोहल्ले में घरों में पानी भर गया  परिक्रमा मार्ग गुरुद्वारे के बाहर पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को तेज बरसात से  पवित्र सरोवर में फिडरो के द्वारा करीबन दो से  तीन फुट  पानी की आवक की उम्मीद की गई तीनों फीडरो से पानी की आवक जारी हे तो वही नागपहाड़ से झरने चलने लग गए है । निचली बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों को एक बार फिर काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ा परिक्रमा मार्ग गुरुद्वारे के बाहर माली मोहल्ला  सहित कई इलाकों में पानी भर गया यही नहीं दुकानों में और घरों में पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

चावंडिया में दो वर्षों से पानी की टंकी बन रखी हे शो पीस : पानी को मोहताज ग्रामवासी : ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बांसेली ग्राम पंचायत के चावंडिया ग्राम में पानी की टंकी को बनाए हुए दो वर्ष से अधिक हो गए  लेकिन अभी तक घरों में नल कनेक्शन नहीं करने से ग्राम वासियों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है ग्राम वासियों ने बताया है कि 2 वर्ष पूर्व पानी की टंकी तो बना दी लेकिन वह सिर्फ शो पीस बना रखी है कई बार अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को इसकी शिकायत कर दी लेकिन आज तक इसकी किसी ने भी सुनवाई नहीं की।

बुधवार को  ग्राम पंचायत बांसेली मैं शिविर कैंप का आयोजन रखा गया जिसमें ग्राम पंचायत बांसेली के लोगों ने अपने गांव की पानी की समस्या के बारे में  पुष्कर तहसीलदार इन्द्रजीतसिंह चौहान को  बताइए इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव अरुण माली भेरू सिंह बांसेली महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव ने बताया कि पानी की टंकी को बने हुए 2 वर्ष से अधिक हो गए लेकिन घर-घर नल कनेक्शन नहीं करने से ग्राम वासियों को पीने के पानी की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा पानी के टैंकर मगाने पड़ रहे हैं जिसके चलते ग्राम वासियों को काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है इस मामले में कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारीयो को इसके शिकायत कर दी लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

इस मौके पर तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देकर पानी की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

तीन दिन से सांड़ पकड़ने का विशेष अभियान जारी

पुष्कर.  नगर परिषद पुष्कर द्वारा शहर में आवारा सांड़ों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से परिषद की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कांजी हाउस प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी सांड़ों को कांजी हाउस में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां उनके चारे-पानी एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात सुचारु रखना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर और नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर पेपर लीक काण्ड में शामिल किसी भी बड़े जिम्मेदार पर कोई भी कार्यवाही न करने और केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं लेने के कारण बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस ओर नगर कांग्रेस ने पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर इंसाफ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का पुतला जलाया गया।इसके अंतर्गत उपस्थित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर इंसाफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शांति पूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट व छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार को बर्बर बताया और उसकी निन्दा की एवं कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर,वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया, बाबूलाल दग़्दी, जगदीश कुर्डिया, मंजू कुर्डिया, टीकम शर्मा,शरद वैष्णव गोपाल तिलानिया, संगीता नागौरा, आलोक भारद्वाज,भागचंद दग़्दी संजय दग़्दी रविन्द्र नागौरा जितेन्द्र गहलोत, तेजप्रकाश चौधरी, राजकुमार पाराशर, विकास मुखिया, प्रेमप्रकाश बाकोलिया, सुरेश पाराशर, हरिश्चंद बाकोलिया,नवदीप पाराशर, पृथ्वीराज उदय, दिलीप उदय, जयकुमार वाल्मीकि, महेश उदय, विकास मिश्रा, मजीत खान, रेहान खान, राकेश फुलवारी राहुल कुर्डिया सहित सभी अग्रिम संगठन के अध्यक्षगण ,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों के साथ हुए अन्याय में उनको न्याय दिलाने के संघर्ष में हाथ मजबूत किया,

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

पुष्कर उपखंड की ग्राम पंचायत कड़ेल में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पुष्कर उपखंड की ग्राम पंचायत कड़ेल में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने बताया कि गत 12 जून से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की निरंतरता में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 जुलाई से 31 अगस्त तक फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पूर्व शिविरों में लंबित रहे प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके। मंगलवार को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वही शिविर में राजस्व विभाग ने 5 खातों का शुद्धिकरण किया, जबकि पंचायतीराज विभाग ने 3 आवासीय पट्टे जारी किए।

ग्राम निवासी ग्यारसी देवी के आवासीय पट्टे के नवीनीकरण का मामला भी शिविर में आया, जिस पर उपखंड अधिकारी ने तत्काल निर्देश दिए और विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही प्रकरण का निस्तारण कर लाभार्थी को राहत प्रदान की। इसके अलावा विद्युत, पशुपालन, कृषि, चिकित्सा एवं आयुर्वेद सहित विभिन्न विभागों ने प्राप्त लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।

चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग की टीम ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार भी उपलब्ध कराया।शिविर में तहसीलदार इन्द्रजीत सिंह चौहान, विकास अधिकारी सीमा चौहान, जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह मंझेवला, सरपंच लक्ष्मी कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर विभागों को लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

कृष्ण घाट स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से चोरी हुआ अष्टधातु का छत्र चार दिन बाद बरामद 

कृष्ण घाट स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से चोरी हुआ अष्टधातु का छत्र आखिरकार चार दिन बाद बरामद हो गया। हालांकि चोर की करतूत ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। आशंका है कि चोर ने छत्र को सोना या चांदी का समझकर चोरी किया था, लेकिन आग में तपाकर उसकी जांच करने पर जब वह अष्टधातु का निकला तो उसने उसे अपने पास रखना उचित नहीं समझा और मंगलवार तडक़े पास ही स्थित उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में छोडक़र फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से 17 जुलाई की रात करीब तीन किलोग्राम वजनी अष्टधातु का छत्र चोरी हो गया था। घटना के बाद मंदिर के पुजारी गिरीराज मुखिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार सुबह उत्तरमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें परिसर में एक जला हुआ छत्र पड़ा मिला। सूचना मिलते ही नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी भी मौके पर पहुंचे और छत्र की पहचान मंदिर से चोरी हुए अष्टधातु के छत्र के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद छत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में छत्र के जले होने से यह संभावना जताई जा रही है कि चोर ने उसकी धातु की पहचान करने के लिए उसे आग में तपाया था। जब उसे पता चला कि छत्र सोना या चांदी का नहीं बल्कि अष्टधातु का है, तो उसने उसे मंदिर परिसर में छोड़ दिया।

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

महर्षि वेदव्यास पाराशर परिषद पुष्कर द्वारा गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया 

गाजे बाजे से निकलेगी भव्य सवारी-जगह जगह होगा भव्य स्वागत

महर्षि वेदव्यास पाराशर परिषद एवं पाराशर समाज  पुष्कर द्वारा इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर कस्बे में  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान  महर्षि वेदव्यास जी की भव्य शोभायात्रा कस्बे में गाजे बाजे के साथ न निकाली जायेगी।जिसका पाराशर समाज के लोगों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हे। महर्षि वेदव्यास पाराशर परिषद के अध्यक्ष प्रेमचन्द पाराशर (मासा) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा की शाम 6 बजे कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वेदव्यास जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी जिसमें शोभायात्रा पाराशर यात्री निवास से शुरू होकर ब्रह्म चौक, गऊ घाट, वराह घाट, होली का चौक होते हुए ब्रह्म चौक स्थित पाराशर वेदव्यास मन्दिर तक निकाली जाएगी।

अनिल सर शिमला पाराशर : सम्पादक बदलता पुष्कर

9829811696, 8233888555, 9001346704

एक विज्ञापन...व्यापार में बड़ा फायदा

किराये हेतु उपलब्ध – कमर्शियल स्पेस

पुष्कर में व्यवसाय हेतु बेहतरीन कमर्शियल जगह किराये पर उपलब्ध।

2 विशाल हॉल – 60 × 13 फीट

1 बेसमेंट – 45 × 13 फीट

दुकान, ऑफिस, शोरूम, गोदाम, कोचिंग, कैफे एवं अन्य व्यवसाय के लिए उपयुक्त

स्थान: पोस्ट ऑफिस के पीछे, सब्जी मंडी, पुष्कर

संपर्क करें : 8696321231,  9079978126

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

पुष्कर में स्वयं की दुकान खरीदने का स्वर्णमयी अवसर

पुष्कर मेन मार्केट में प्राइम लोकेशन पर दुकाने वह हॉल ग्राउंड फ्लोर पर बहुत ही वाजिब दाम पर बिकाऊ है वास्तविक खरीददार ही संपर्क करें मात्र 15 लाख रुपए से शुरू

संपर्क सूत्र :-9772048502

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें