📅 Monday, 07 September 2026 | 07:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
राजस्थान

एक्सीडेंट में BSF के कांस्टेबल की मौत : बाइक से ससुराल जा रहा था, रास्ते में दो बाइक में भिड़ंत

📅 19 March 2022, 01:19 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक्सीडेंट में BSF के कांस्टेबल की मौत : बाइक से ससुराल जा रहा था, रास्ते में दो बाइक में भिड़ंत
एक्सीडेंट में BSF के कांस्टेबल की मौत : बाइक से ससुराल जा रहा था, रास्ते में दो बाइक में भिड़ंत

सुल्तानपुर : जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में उमेश पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 70 पर दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर घायल हुआ। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक मुरलीमनोहर (35) जय हिंद नगर कोटा का निवासी था। और बीएसएफ में जोधुपर में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड था। कुछ समय पहले छुट्टियों पर कोटा आया था। बताया जा रहा कि उसके ससुर की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पहला त्योहार होने के कारण रंग डालने आज ससुराल मंडावरा जा रहा था। रास्ते मे एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर में कोटा की तरफ से दो बाइक सवार आ रहे थे। एक बाइक पर मुरली मनोहर सवार था, दूसरी बाइक पर रविंद्र सवार था। रविंद्र कुमार की बाइक आगे चल रही थी। इसी दौरान गफलत और असमंजस की स्थिति में दोनों की बाइक भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर बाइक सवारों के गिरते की सड़क खून से लथपथ हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुल्तानपुर द्वितीय थानाधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने बताया कि मृतक युवक अपने ससुराल जा रहा था। बाइक भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें