TOKYO OLYMPICS : मेरीकॉम कड़े मुकाबले में कोलंबिया की मुक्केबाज से हारकर बाहर
📅 29 July 2021, 07:32 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
टोक्यो ओलिंपिक में भारत की स्टार मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम हारकर बाहर हो गई हैं. 51 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में मेरीकॉम को कोलंबिया की विक्टोरिया इनग्रिट वेलेंसिया ने हराया. पहले राउंड में वेलेंसिया के पक्ष में 5 में से 4 जजों ने फैसला सुनाया. वहीं, दूसरे राउंड में तीन जजों ने मेरीकॉम को बेहतर माना. तीसरे राउंड के बाद वेलेंसियो को 3-2 से विजेता घोषित किया गया. वेलेंसिया 2016 रियो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं.
मेरीकॉम इससे पहले वेलेंसिया को दो बार हरा चुकी थीं. लेकिन, इस बाद 38 साल की भारतीय मुक्केबाज कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद 32 साल की कोलंबियाई मुक्केबाज पर जीत हासिल नहीं कर पाईं.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज