📅 Saturday, 10 October 2026 | 04:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दूल्हे की बात सुन खफा हुई दुल्हन, शादी से कर दिया इनकार

📅 19 June 2023, 01:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हे की बात सुन खफा हुई दुल्हन, शादी से कर दिया इनकार
दूल्हे की बात सुन खफा हुई दुल्हन, शादी से कर दिया इनकार
  • हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बरात लेकर आए दूल्हे की बात पर विवाद हो गया। दरअसल, दूल्हे ने सुबह दुल्हन के पिता से कह दिया कि भंवरे पड़ने दो फिर बताएंगे। इन शब्दों को सुनकर दुल्हन खफा हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया।

  • इसके बाद पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। जानकरी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव राघौपुर के मजरा अंटिया निवासी महादेव की पुत्री रामलड़ैती की शादी  जनपद औरैया के निवासी आकाश बाबू पुत्र राजेश बाबू से तय हुई थी।

    तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात को बरात गांव पहुंची। बरात का स्वागत किया गया। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद भंवरे पड़नी की रस्म पूरी होनी थी। इस बीच बरात मे दूल्हे के पिता व मझवा के आने की चर्चा होने लगी। लोगों ने पिता और मझवा के न आने पर चर्चाएं शुरू कर दी।

    इस बीच गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन के पिता व परिजनों से अपशब्द कह दिए। दूल्हा बोला कि भंवरे पड़ने दो..फिर इन सब को बताएंगे। इससे मामला तूल पकड़ गया, जिसके चलते बरातियों और जनातियों में कहासुनी होने लगी। इससे बारात मे अफरातफरी मच गई।

    घटना की जानकारी दुल्हन को हुई, तो उसने शादी  करने से इनकार कर दिया। काफी  कोशिश के बाद समझौता  जब नहीं हुआ, तो दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रधानप्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास गए। शनिवार को पूरे दिन समझौते होने का प्रयास चलता रहा।

    समझौता न होने पर देर शाम बिना दुल्हन के बरात बैरंग वापस लौट गई। प्रधानप्रतिनिधि ने बताया कि दोनों पक्षों  ने अपना-अपना लेनदेन कर समझौता कर लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से उनको सूचना  नहीं दी गई है। मामले का संज्ञान लिया जाएगा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें