📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,300.42 ▼ -338.28 (-0.47%) • निफ्टी 50: 22,462.00 ▼ -141.05 (-0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बैंक अकाउंट से मात्र 342 रुपये सालाना देकर फ्री में ले 4 लाख रुपये का फायदा

📅 04 November 2021, 04:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बैंक अकाउंट से मात्र 342 रुपये सालाना देकर फ्री में ले 4 लाख रुपये का फायदा
बैंक अकाउंट से मात्र 342 रुपये सालाना देकर फ्री में ले 4 लाख रुपये का फायदा

नई दिल्ली. अगर आपका भी किसी बैंक में अकाउंट है तो आप फ्री में 2 लाख रुपये के फायदे के साथ 4 लाख का बेनेफिट उठा सकते हैं. कई ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में पता नहीं होगा. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे फ्री में 2 लाख के फायदे के साथ ही मात्र 342 रुपये सालाना यानी 28 रुपये महीना देकर 4 लाख रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बैंक की इस स्कीम के बारे में सबकुछ…

जानिए कैसे फ्री में मिलेगा 2 लाख का फायदा

आपको बता दें बैंक की ओर से जनधन ग्राहकों को यह सुविधा दी जाती है. बैंक ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर की सुविधा दे रहा है.

4 लाख के बेनेफिट के लिए जानिए करना होगा क्या?

4 लाख रुपये का बेनेफिट लेने के लिए आपको सरकार की दो योजनाओं में निवेश करना होगा. ये स्कीम हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY). इन स्कीम में निवेश की रकम बेहद ही कम है.

PMJJBY सिर्फ 330 रुपये की वार्षिक किस्त पर 2 लाख का फायदा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. इस योजना के तहत व्यक्ति को लाइफ कवर मिलता है. अगर बीमित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं. यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana PMSBY) योजना काफी कम प्रीमियम में जीवन बीमा प्रदान करती है. बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से PMSBY एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत सिर्फ 12 रुपये में खाताधारक को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है.

अटल पेंशन योजना

केंद्र सरकार ने कम निवेश पर पेंशन गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) शुरू की है. अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 1000 से लेकर 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है. सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें