📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,193.20 ▼ -445.50 (-0.61%) • निफ्टी 50: 22,444.05 ▼ -159.00 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती सौंदर्या ने फांसी लगाई

📅 28 January 2022, 04:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्यमंत्री की पोती सौंदर्या ने फांसी लगाई
पूर्व मुख्यमंत्री की पोती सौंदर्या ने फांसी लगाई

कर्नाटक : बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय की तरफ से आए बयान के मुताबिक बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला है. उनकी उम्र 30 साल की थी, बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय की तरफ से आए बयान के मुताबिक बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है. हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये आत्महत्या है या कोई और मामला. फांसी के फंदे से झूलते हुए जब सौंदर्या को पाया गया तो तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सौंदर्या पेशे से डॉक्टर थीं और सेंट्रल बेंगलुरु के अपने फ्लैट में रह रही थीं. सौंदर्या का एक चार साल का बच्चा भी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें