📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022

📅 11 September 2022, 02:05 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक श्री जैनम् मानस भवन, रायपुर में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, डॉ. मनमोहन वैद्य जी, श्री अरूण कुमार जी, श्री मुकुंदा जी और श्री रामदत्त जी चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री भय्याजी जोशी, श्री सुरेश सोनी, श्री वी भाग्गया, विद्या भारती के महामंत्री श्री गोविन्द महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का जी, कार्यवाहिका सुश्री अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन श्री बी.एल. संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री श्री बी सुरेन्द्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री श्री दिनेश कामत सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें