📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▼ -173.05 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

📅 12 June 2023, 10:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

गंगापुर सिटी : 

  • रक्तदान दिवस 14 जून 2023 सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन के रक्तदान शिविर के एसडीपीआई जिला अध्यक्ष ए.के. मलिक ने पोस्टर का किया विमोचन. विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में ईदगाह मोड़ स्थित सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी एजुकेशन फाउंडेशन संस्थान द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

  • सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) जिला अध्यक्ष ए.के. मलिक ने शहर के युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए रक्तदान शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए कहां की प्रत्येक व्यक्ति को हर 3 महीने में रक्तदान जरूर करना चाहिए इससे हार्ट अटैक की संभावना कम होती है. रक्तदान शिविर से जरूरतमंद मरीजों को लाभ जरूर मिलेगा 18 वर्ष से 50 वर्ष के व्यक्ति रक्तदान करने के लिए सक्षम है.

    सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी एजुकेशन फाउंडेशन संचालक एडवोकेट पी.एल.मरमट रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सभी युवाओं से अपील की और बताया कि सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. रक्तदान शिविर 14 जून को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईदगाह मोड़ स्थित सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी मैं लगाया जाएगा. 

    पोस्टर विमोचन के दौरान एसडीपीआई जिला अध्यक्ष ए.के. मलिक, एडवोकेट पी.एल. मरमट ,विमलेश, मस्तराम, मोहम्मद साजिद, मनोज सैनी, हरकेश सैनी, राजवीर गुर्जर आदि उपस्थित थे.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें