PM Kisan : सिर्फ इन्ही किसानो के खाते में आएगी अगली क़िस्त, जाने तारीख
नई दिल्ली. पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है तो करा लें. वरना आपकी 11वीं किस्त अटक जाएगी. मोदी सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. बता दें कि सरकार 10वीं किस्त के 2000 रुपये 1 जनवरी को किसानों के खाते में डाल चुकी है. अब जिन किसानों को 10वीं किस्त मिल चुकी है वह 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए आधार e-KYC अनिवार्य कर दी है. बिना इसके किसानों को अपनी 11वीं किस्त नहीं मिलेगी.
पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं.
जानें ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं e-KYC
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया
इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना काफी आसान है. आप ऑनलाइन घर बैठे ये प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा आप पंचायत सचिव या पटवारी या स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा आप खुद भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इसके बाद आधार नंबर डालना होगा.
इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.
इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी.
साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.
इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज