📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

भारत का नास्त्रेदमस : 16 माह पहले ही कर चुके थे रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी, जानें आगे क्या होगा?

📅 08 March 2022, 10:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत का नास्त्रेदमस : 16 माह पहले ही कर चुके थे रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी, जानें आगे क्या होगा?
भारत का नास्त्रेदमस : 16 माह पहले ही कर चुके थे रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी, जानें आगे क्या होगा?

दुनिया की फेमस भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने रूस के बारे में एक भविष्वाणी की थी, जिसमें बताया था कि रूस के आगे कोई नहीं टिकेगा, वह सच होती नजर आ रही है। उसी तरह भारत के एक ज्योतिषी ने भी 16 महीने पहले ही यूरोप में यूरोप में युद्ध की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हो गई है। उन्होंने इस भविष्यवाणी को एक पुस्तक में लिखा था, जिसकी फोटो काफी वायरल हो रही है।

भारतीय ज्योतिषी ने की सटीक भविष्यवाणी

रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी करने वाले भारतीय ज्योतिषी का नाम पंडित इंदु शेखर शर्मा है, जो पंजाब के कुराली (ग्रेटर मोहाली) के रहने वाले हैं। उन्होंने 16 महीने पहले यूरोपीय देशों में युद्ध की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने ये भविष्यवाणी अक्टूबर 2020 में प्रकाशित हुई किताब ‘वार्षिक ज्योतिषीय भविष्यवाणी’ (पंचांग) में पब्लिश हुई थी। 80 वर्षीय पंडित इंदु शेखर शर्मा का परिवार पिछले 95 वर्षों से इस बुक को पब्लिश कर रहा है।

’यूरोपीय देशों का वार्षिक राशिफल’ नाम के शीर्षक में उन्होंने भविष्यवाणी की थी “26 फरवरी से 7 अप्रैल 2022 के बीच मकर राशि में शनि और मंगल की उपस्थिति के परिणामस्वरूप युद्ध होगा। इससे दुनिया की शांति भंग हो सकती है। उन्होंने जो भविष्यवाणी की थी, वो इस किताब के पेज नंबर 54 पर प्रिंट थी, जिसकी फोटो काफी शेयर की जा रही है।

इन ग्रहों के कारण हुई जंग

पंडित इंदु शेखर शर्मा का कहना है कि मकर राशि में शनि और मंगल सहित 2 ग्रहों की उपस्थिति के कारण हमेशा संघर्ष होता है। भारत की राशि मकर है, जो अधिक मजबूत है. इसलिए भारत बीच का रास्ता अपना रहा है और विवाद में शामिल नहीं हुआ। यह संघर्ष मार्च के मध्य तक चल सकता है, लेकिन अगर नाटो और अमेरिका जैसे देशों ने हस्तक्षेप नहीं किया तो यह लंबा खिंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इससे भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर कम से कम असर पड़ेगा।

पंडित इंदु शेखर शर्मा के बेटे आशुतोष शर्मा ने भी यूक्रेनी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री ली है। उनका परिवार वार्षिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियों की पुस्तक को 2 भाषाओं यानी संस्कृत और हिंदी में पब्लिश कर रहा है। 2020 तक यह पुस्तक उर्दू भाषा में भी प्रकाशित होती थी। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब पंडित इंदु शेखर शर्मा की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने कारगिल युद्ध के अलावा लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुई थीं।

पंजाब और यूपी चुनाव में क्या नतीजा आएगा?

पंडित इंदु शेखर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में भविष्यवाणी की है कि पंजाब में जनादेश भंग हो सकता है जिसमें किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। हालांकि उनका दावा है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें