📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,390.91 ▼ -247.79 (-0.34%) • निफ्टी 50: 22,452.85 ▼ -150.20 (-0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

प्यार परवान चढ़ा : स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज

📅 08 November 2022, 09:34 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्यार परवान चढ़ा : स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज
प्यार परवान चढ़ा : स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज

भरतपुर : राजस्थान में एक महिला ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर अपना जैंडर चेंज करा लिया। यह मामला भरतपुर के डीग तहसील का है। फिजिकल एजुकेशन की महिला टीचर मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडैंट कल्पना से प्यार हो गया।

कहते हैं प्यार करने वाले हर हद पार कर जाते हैं, उनको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। शायद इसी के चलते राजस्थान में एक महिला ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर अपना जैंडर चेंज करा लिया। यह मामला भरतपुर के डीग तहसील का है। फिजिकल एजुकेशन की महिला टीचर मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडैंट कल्पना से प्यार हो गया।

प्यार इतना परवान चढ़ा कि टीचर मीरा अपना जेंडर चेंज करा कर लड़का बन गई। उसने कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी से दोनों के परिजन भी काफी खुश हैं। जेंडर चेंज कराकर मीरा से आरव बने दूल्हे ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक है।

इसी गांव की छात्रा कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया था। उसने कहा कि वह लड़की के रूप में पैदा हुई मगर उसे लगता था कि वह लड़की न होकर लड़का है इसलिए उसने अपना जैंडर चेंज करा लिया और अपनी स्टूडैंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली। दुल्हन कल्पना ने बताया कि हम दोनों में प्यार था इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें