📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

IPS की टीम ने बड़े रेस्टोरेंट में मारा छापा, कई महिलाएं गिरफ्तार

📅 25 April 2023, 12:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IPS की टीम ने बड़े रेस्टोरेंट में मारा छापा, कई महिलाएं गिरफ्तार
IPS की टीम ने बड़े रेस्टोरेंट में मारा छापा, कई महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग :

दुर्ग जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव बैंकर की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन सहित अन्य को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई कर रही है। सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें कई बार ये शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। 

रविवार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक खबरी रेस्टोरेंट भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है तो आईपीएस की टीम ने वहां अचानक छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें