📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,193.20 ▼ -445.50 (-0.61%) • निफ्टी 50: 22,444.05 ▼ -159.00 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बिना वोटर आईडी कैसे करें मतदान, कैसे चेक करें लिस्‍ट में नाम और कैसे डाउनलोड करें eVoter ID

📅 13 February 2022, 08:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिना वोटर आईडी कैसे करें मतदान, कैसे चेक करें लिस्‍ट में नाम और कैसे डाउनलोड करें eVoter ID
बिना वोटर आईडी कैसे करें मतदान, कैसे चेक करें लिस्‍ट में नाम और कैसे डाउनलोड करें eVoter ID

भारतीय निर्वाचन आयोग चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर चुनावी प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश करता है। इस बार भी चुनाव आयोग ने मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए कोशिशें की हैं। जिसके माध्यम से मतदाता घर बैठे ही आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना हो (How to check Name on Voter List) या फिर वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड (How to download Voter ID Online) करना जैसे कार्य घर बैठे ही आसानी से कर सकते हैं।

वोटिंग लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  1. आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इलेक्ट्रोलसर्चडॉटइन वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और जन्म तिथि भरिए।
  3. इसके बाद अपना राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम भरिए।
  4. तीसरे और अंतिम कॉलम में नीचे दिख रहे कोड को टाइप करके सर्च ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  5. इसके बाद अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो सारी डिटेल सामने आ जाएगी।

ई -वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एनवीएसपीडॉटइन पर जाएं।
  2. एक नए यूजर के रूप में खुद को रजिस्टर्ड करके फिर लॉगिन करें।
  3. फिर अपना EPIC नंबर दर्ज करें
  4. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उससे वेरीफाई करें
  5. अब Download e-EPIC पर क्लिक करें।
  6. केवाईसी पूरा करने के लिए e-KYC पर क्लिक करें।
  7. फेस लाइवनेस वेरिफिकेशन पूरा करें।
  8. e-KYC पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें।
  9. अब आप अपना e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना वोटिंग आईडी के कैसे करें मतदान

अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपका नाम मतदान सूची में होना आवश्यक है। वोटर आईडी के अलावा चुनाव आयोग ने 11 अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों को वोट डालने के लिए मान्यता दी हुई है। इन प्रमाण पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, एमपी/एमएलए/एमएलसी की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र शामिल है। इसके अलावा यदि आप केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर PSUs और पब्लिक लिस्टेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की आईडी कार्ड के माध्यम से भी आप मतदान कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें