📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Girlfriend on Rent : यहाँ किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, बस माननी होगी कुछ शर्त

📅 03 January 2022, 11:22 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Girlfriend on Rent : यहाँ किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, बस माननी होगी कुछ शर्त
Girlfriend on Rent : यहाँ किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, बस माननी होगी कुछ शर्त

क्या आपने कभी सोचा है आपके माता-पिता आपकी डांट सिर्फ इसलिए लगाने लगें क्योंकि आपने कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनाई है। जी हां आपने सही सुना और ऐसा चीन में होता है और इससे बचने के लिए चीन के युवा रेंट पर गर्लफ्रेंड लेते हैं और अपने माता-पिता से उसे मिलवाते हैं। चीन में बहुत सारे ऐप्स ऐसे हैं जिनकी मदद से आप गर्लफ्रेंड हायर कर सकते हैं।

जब चीन के युवा छुट्टियां मनाने अपने घर जाते हैं तो रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता एयर रिश्तेदारों के कठिन सवालों का सामना करना पड़ता है। कई बार युवाओं को शादी और गर्लफ्रेंड बनाने के महत्व पर रिश्तेदारों से लंबा-चौड़ा लेक्चर भी सुनना पड़ता है। लेकिन अगर रेंट पर गर्लफ्रेंड लेते हैं तो कुछ शर्त होती है। आप लड़की को छू नहीं सकते। लड़की सिर्फ लड़के को इमोशनल सपोर्ट देगी, उसकी गर्लफ्रेंड की तरह व्यवहार करेगी।

रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करने के लिए लड़कों को 1999 युआन यानि करीब बाईस हजार आठ सौ सोलह रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। फिर वो भाड़े की गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिला सकते हैं। उसके साथ डेट पर जा सकते हैं। उसके साथ चैट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि चीन में लूनर न्यू ईयर के वक्त रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करना और महंगा हो जाता है. तब युवाओं को भाड़े की गर्लफ्रेंड के लिए 3 हजार युआन यानी 34,241 रुपये से लेकर 10 हजार युआन यानी 1,14,139 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि न्यू ईयर पर ज्यादातर लोग छुट्टियों पर घर वापस आते हैं। रेंट पर गर्लफ्रेंड का काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि उसका काम बहुत कठिन है क्योंकि उसे हर बार किसी अजनबी शख्स की गर्लफ्रेंड बनना होता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें