📅 Saturday, 10 October 2026 | 04:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मिली जान से मारने की धमकी

📅 16 December 2022, 01:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मिली जान से मारने की धमकी
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मिली जान से मारने की धमकी

रांची : पत्र में राज्य के कुछ डिग्री कॉलेजों का नाम भी लिखा गया है. पत्र में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख किया गया है. पत्र लिखने वाले ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद लिखा है.

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चिट्ठियां भेजकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिनों के अंतराल में उन्हें दूसरी बार धमकी भरी चिट्ठी मिली है। पहली चिट्ठी उनके बोकारो स्थित आवास पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई थी। गुरुवार को मंत्री के रांची डोरंडा स्थित आवास पर एक और चिट्ठी मिली। यह भी स्पीड पोस्ट से भेजी गई ही। इसकी सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि इसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन पत्रों में इंटर और डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने राज्य में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति की नहीं करने की धमकी दी गई है। कहा गया है कि यूपी, एमपी, बिहार के लोग कॉलेजों में काम करते हैं। इनका नुकसान नहीं होना चाहिए। पत्र में लिखा है- राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कायस्थ जाति को बढ़ावा दो. जगरनाथ महतो को जान से मारो। हस्तलिखित पत्र में प्रेषक की जगह शिक्षक फारवर्ड ग्रुप एसोसिएशन लिखा है। मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि वे किसी धमकी से नहीं डरते। उनके आवास पर जो चिट्ठियां आई हैं, पुलिस उनकी जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें