📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय : दोनों डोज़ ले चुके श्रद्धालुओं को अनुमति देगा पाकिस्तान

📅 22 August 2021, 10:41 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय : दोनों डोज़ ले चुके श्रद्धालुओं को अनुमति देगा पाकिस्तान
करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय : दोनों डोज़ ले चुके श्रद्धालुओं को अनुमति देगा पाकिस्तान

पंजाब. करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) द्वारा शनिवार को लिया गया. दिनांक 22 सितंबर 2021 को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. अगले महीने से पाकिस्तान कोरोना वायरस टीके की दोनों डोज़ ले चुके श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर आने की अनुमति देगा. करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) द्वारा शनिवार को लिया गया. बता दें कि 22 सितंबर 2021 को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है. डॉन अखबार की खबर के अनुसार, एनसीओसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए, अगले महीने से करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनमुति दी जाएगी. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के कारण, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच ‘सी’ श्रेणी में रखा गया था और वहां से आने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी. अब, टीके की दोनों खुराक का सर्टिफिकेट और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाकर लोगों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति दी गई है. इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी. अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो उस यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. दरबार साहिब में एक साथ अधिकतम 300 लोगों को इकट्ठा होने की मंज़ूरी है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें