📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Corona Blast in School and Hostel : एक ही दिन में 64 छात्र मिले कोरोना संक्रमित: फिर बंद होंगे स्कूल?

📅 09 May 2022, 01:37 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Corona Blast in School and Hostel : एक ही दिन में 64 छात्र मिले कोरोना संक्रमित: फिर बंद होंगे स्कूल?
Corona Blast in School and Hostel : एक ही दिन में 64 छात्र मिले कोरोना संक्रमित: फिर बंद होंगे स्कूल?

भुवनेश्वर : Corona Blast in School and Hostel ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बीच राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं.

हॉस्टल के 64 छात्र मिले कोरोना संक्रमित

Corona Blast in School and Hostel अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है।

अन्वेषा छात्रावास के 40 छात्र संक्रमित

उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। छात्रावास की अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा छात्रावास के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं।

संक्रमण के लक्षण नहीं

उन्होंने कहा, ”उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।” जिले के आठ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र इस छात्रावास में रहते हैं।

हाई स्कूल के 20 छात्र भी संक्रमित

बिसामकटक प्रखंड में हाटामुनिगुडा सरकारी हाई स्कूल के 20 छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। वे स्कूल के छात्रावास में रहते हैं। जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि दो छात्रावासों से 64 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ”परीक्षण के दौरान, 64 छात्रों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, और वे निगरानी में हैं।”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें