📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रंग बदलती कार : क्या आप गाड़ी के एक कलर से बोर हो गए हैं, तो लीजिए आ गई पलक झपकते रंग बदलने वाली कार

📅 09 January 2022, 03:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रंग बदलती कार : क्या आप गाड़ी के एक कलर से बोर हो गए हैं, तो लीजिए आ गई पलक झपकते रंग बदलने वाली कार
रंग बदलती कार : क्या आप गाड़ी के एक कलर से बोर हो गए हैं, तो लीजिए आ गई पलक झपकते रंग बदलने वाली कार

कई बार हम अपनी गाड़ी के रंग से बोर हो जाते हैं। कभी मन करता है काश हमारे पास इस रंग की गाड़ी होती, तो कभी मन करता है कि ये नहीं बल्कि वो कलर हो। मन करता है कि आज हम इस कलर की कार से बाहर जाएं तो कल किसी और रंग की, और परसों किसी और रंग की कार ड्राइव करें। लेकिन हम मन को मार कर रह जाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि ऐसा मुमकिन नहीं है। लेकिन अब ये मुमकिन हो गया है। एक ऐसी कार आ गई है जो आपके एक इशारे पर पलक झपकते ही अपना रंग बदल देगी। यह कार बटन दबाते ही अपना रंग बदल लेती है।

जबरदस्त शेयर : अगर अपने भी 2 साल पहले इस शेयर में निवेश किया होता आज आप भी करोड़पति होते!, निवेशकों को 1 साल में 1 हज़ार के दिए 5 लाख

BMW ने पेश की यह कार

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW ने हाल ही में अपनी M-Brand इलेक्ट्रिक कार iX M60 को पेश किया है। इस कार के एक्सटीरियर का रंग बटन दबाते ही बदल जाता है। बस बटन दबाइये और कार के रंग को काले से सफेद कर लीजिए। फिर बटन दबाइये तो कार सफेद से ग्रे हो जाएगी। कंपनी ने इस कार को अमेरिका में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES-2022) में पहली बार दिखाया है। इसका नाम BMW iX M60 Flow रखा गया है। आप सोच रहे होंगे कि ये कार अपना रंग कैसे बदलती है, तो इसका जवाब आपको आगे मिल जाएगा।

₹19 वाला स्टॉक बढ़कर ₹494 का हुआ, 6 महीने में निवेशकों के 1 लाख रुपये के हुए 25 लाख रुपये

इस टेक्नोलॉजी के जरिए रंग बदलती है कार

इस कार के सरफेस पर ई-इंक की कोटिेंग की गई है। इसमें करोड़ों की संख्या में माइक्रोकैप्सूल होते हैं, जिनका डायमीटर इंसान के बाल जितना कम होता है। हर माइक्रोकैप्सूल में सफेद रंग के निगेटिव चार्ज और काले रंग के पॉजिटिव चार्ज पिगमेंट होते हैं। जब बटन दबाकर इन पिगमेंट्स को संदेश भेजा जाता है तो ये सरफेस के रंग को बदल देते हैं। यह करीब उसी तरह की तकनीकी है जैसी तकनीकी का इस्तेमाल किसी मोबाइल के स्क्रीन पर वालपेपर को बदलने के लिए किया जाता है। BMW की ये कार एक पॉवरफुल SUV है जो 610 हॉर्स पॉवर का पॉवर जेनरेट करती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें