📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Bihar Board Inter Results 2022: इस तारीख को घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

📅 12 March 2022, 11:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bihar Board Inter Results 2022: इस तारीख को घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board Inter Results 2022: इस तारीख को घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

बिहार विद्यालय शिक्षा समिति (BSEB) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर चुका है। वहीं दोनों कक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा भी समाप्त हो गई है। ऐसे में अब बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है।

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट 17 मार्च 2022 को घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में बिहार बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन आयोजन 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक किया गया था। परीक्षा आफलाइन मोड में कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आयोजित की गई थी। बता दें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 मार्च 2022 को जारी किया था। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को 6 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था।

BSEB Bihar Board 12 Results 2022: ऐसे चेक सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब नतीजे चेक करें और डाउनलोड करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें