📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

नूंह में बड़ा हादसा, चट्टान गिरी : 10 वाहनों के साथ 7 लोग दबे

📅 14 October 2022, 10:59 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नूंह में बड़ा हादसा, चट्टान गिरी : 10 वाहनों के साथ 7 लोग दबे
नूंह में बड़ा हादसा, चट्टान गिरी : 10 वाहनों के साथ 7 लोग दबे

हरियाणा : नूंह (मेवात) जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पड़ोसी क्षेत्र के गांव बिजासना में बृहस्पतिवार देर रात खनिज कार्यों से जुड़ी एक पहाड़ की चट्टान गिरने से उसके नीचे करीब 7 लोग दब गए।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, पहाड़ की चट्टान गिरने के चलते लोगों के अलावा इसके नीचे 10 से अधिक वाहनों के भी दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बावजूद इसके अब तक किसी भी व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका है।

दहशत में लोग : वहीं, पहाड़ की चट्टान गिरने के चलते मलबे में दबने वाले अधिकांश लोग फिरोजपुर झिरका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी व्यक्ति खनन कार्य से जुड़े हुए थे। अचानक हुई हादसे से आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।

ब्लास्ट करने के दौरान हुआ हादसा : मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका उपमंडल से सटे राजस्थान के गांव बिजासना में राजस्थान सरकार सरकार ने लीज धारकों को खनन कार्य के लिए प्लीज आवंटित की हुई हैं। बृहस्पतिवार की देर रात इनमें ब्लास्टिंग के बाद पत्थर निकाला जा रहा था तभी अचानक से पहाड़ की एक बड़ी चट्टान नीचे खनन कार्य कर रहे लोगों के ऊपर आ पड़ी। इस दुर्घटना में चट्टान की तलहटी में कार्य कर रहे हैं लोग इसके नीचे दब गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें