📅 Sunday, 18 October 2026 | 05:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.66 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.80 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

बागेश्वर बाबा की चेतावनी : मौलाना का बयान, घर वापसी का फरमान! जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी

📅 19 July 2026, 12:50 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बागेश्वर बाबा की चेतावनी : मौलाना का बयान, घर वापसी का फरमान! जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी
बागेश्वर बाबा की चेतावनी : मौलाना का बयान, घर वापसी का फरमान! जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी

तेलंगाना. बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने के में रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी को उनके भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर नसीहत दी है। जर्जिस अंसारी ने बीते दिनों भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताकर बड़े विवाद को जन्म दे दिया था।

धीरेंद्र शास्त्री तेलंगाना के शमशाबाद में 17 जुलाई 2026 से हनुमान कथा कर रहे हैं। जर्जिस अंसारी के इस बयान पर कथा के दौरान बागेश्वर बाबा जमकर बरसे। मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान को लेकर हिंदूवादी संगठन भी मुखर है। वहीं राष्ट्रीय संत स्वर्गीय भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख ने भी इस बयान को घोर आपत्तिजनक बताते हुए हीरानगर थाने को लिखित शिकायत की है और FIR दर्ज करने की मांग की है।

डॉ आयुषी देशमुख का कहना है कि, अगर कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसमें किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, जिसने ये बयान दिया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर सियासत और संग्राम नया नहीं है,  लेकिन भगवान कृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान ने एक बार फिर देश में आस्था और अभिव्यक्ति की सीमा पर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि ये विवाद केवल बयानबाजी तक सीमित रहता है या फिर मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होती है?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें