📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Amazon Great Indian Festival Sale : एक्सचेंज ऑफर के साथ ख़रीदे 11490 का OPPO A31 मोबाइल सिर्फ 700 रुपये में

📅 17 October 2021, 12:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amazon Great Indian Festival Sale : एक्सचेंज ऑफर के साथ ख़रीदे 11490 का OPPO A31 मोबाइल सिर्फ 700 रुपये में
Amazon Great Indian Festival Sale : एक्सचेंज ऑफर के साथ ख़रीदे 11490 का OPPO A31 मोबाइल सिर्फ 700 रुपये में

नई दिल्ली. अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, जहां स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं. महंगा से महंगा फोन भी यहां सस्ते में खरीदा जा सकता है. अमेजन हर दिन अलग डील लेकर आता है, जिसका नाम डील ऑफ द डे है, यहां कई प्रोडक्ट्स कम कीमत में मिलते हैं. आज Oppo के धमाकेदार ऑफर मिल रहा है. OPPO A31 को अमेजन पर करीब 700 रुपये में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे...

OPPO A31 Offers And Discount

OPPO A31 की कीमत वैसे तो 15,999 रुपये है, लेकिन अमेजन इस फोन पर 28% का डिस्काउंट दे रहा है. यानी फोन की कीमत को 11,490 रुपये रखी गई है. लेकिन इस फोन को और सस्ते में खरीदा जा सकता है. एक्सचेंज ऑफर लेकर आप फोन को 700 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन पर 10,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर चल रहा है.

अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको इतना ऑफ मिल सकता है. लेकिन यह फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है. अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है और लेटेस्ट है, तो इतना मिल सकता है. अगर आप पूरा ऑफ लेने में कामयाब रहते हैं, तो आप OPPO A31 को करीब 700 रुपये में खरीद सकते हैं. 

OPPO A31 के फीचर्स

स्मार्टफोन में 6.5 इंच का वाटरड्रॉप मल्टी-टच स्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें 89% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है. डिवाइस मीडियाटेक 6765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है.

इसमें एआई ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा है. यह 4 जी-सक्षम स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है. यह ColorOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Android v9.0 के साथ आता है और इसमें 4,230 mAh की बड़ी बैटरी है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें