📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,193.20 ▼ -445.50 (-0.61%) • निफ्टी 50: 22,444.05 ▼ -159.00 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ACCIDENT : गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई बस, एक की मौत, 23 घायल

📅 10 August 2021, 08:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ACCIDENT : गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई बस, एक की मौत, 23 घायल
ACCIDENT : गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई बस, एक की मौत, 23 घायल

भरतपुर के नेशनल हाईवे 21 पर झालाटाला इलाके में मंगलवार सुबह 45 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग बस के गेट और खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर घुसे और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 1 की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हलैना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां से 10 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर भरतपुर रेफर किया गया। हादसे में एक की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह गोरखपुर से मजदूरों को लेकर बस अहमदाबाद जा रही थी। तभी झालाटाला के पास बस के सामने अचानक बेसहारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कट मारा तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने गेट और खिड़की के कांच तोड़कर बस में सवार सभी को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान आधार कार्ड से हुई, जो इलाहाबाद का रहने वाला था।

बस में सवार 10 यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। इनमें अधिकांश लोग गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ के रहने वाले हैं। यह सभी मजदूरी के लिए जयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रहे थे। घायलों में 17 पुरूष, 2 महिला और 1 बच्चा शामिल है। इनमें 2 यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें