भाजपा नेता श्री नीरज शर्मा के कार्यों की श्री महंत ने की भूरी-भूरी प्रशंसा
नाथद्वारा। महंत योगी 108 श्री संतोषनाथ ने भाजपा नेता श्री नीरज शर्मा को दुःख-दर्द में भागीदार बनने ओर खमनोर व चारभुजा तहसील के गरीब व खेतीहार समाज के लोगों को राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग प्राप्त होने वाले आरक्षण सहित अन्य लाभ नहीं मिलने पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर जो प्रयास किया उसकी महंत ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर खरवड़, चदाना, ऊंठड़, कढेचा, तलादरा, दिया, गुल, दषाणा, परमार, राजपूत समाज के व्यक्ति आपके इस कार्य को हमेशा याद रखेंगे। श्री नीरज शर्मा को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ आशीर्वा दिया। कार्यपदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने लिया महंत का आशीर्वाद
नाथद्वारा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व श्री अमित शाह की ओर से शुरू किए गए संपर्क से समर्थन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के नगर प्रभारी श्री केसर सिंह चूंडावत, नगराध्यक्ष श्री प्रदीप काबरा, देलवाड़ा मंडल अध्यक्ष श्री संजय सिंह बारहठ, कोठारिया मंडल अध्यक्ष श्री हरदयालसिंह चौहान, श्री सीपी धींग, नीरज शर्मा सहित पदाधिकारियों ने महंत योगी 108 श्री संतोषनाथ से भेंट कर उन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कामों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यपदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांगा।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-देवकिशन पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल, नानालाल जोशी...✍️
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...
एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →