📅 Thursday, 26 November 2026 | 08:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,300 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
मुम्बई

जिया खान सुसाइड केस में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

📅 27 April 2023, 04:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जिया खान सुसाइड केस में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!
जिया खान सुसाइड केस में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद अभिनेत्री के घर से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया खान खान द्वारा लिखित बताया गया था। उसके अनुसार जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अब जिया खान मामले पर कल यानि 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। 

जिया के साथ दुर्व्यवहार करता था सूरज

बीते दिनों जब जिया खान की मां ने सीबीआई अदालत को बयान दिया तो उन्होंने कहा था कि सूरज जिया के साथ फिजिकल और मौखिक दोनों तरह से दुर्व्यवहार करता था। उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस और सीबीआई दोनों ने इस बात को साबित करने के लिए किसी तरह का कोई सबूत इकट्ठा नहीं किया है। 

कल आएगा केस का अंतिम फैसला

फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान को गुजरे 10 साल हो गए हैं। इस मामले पर 10 साल बाद कल 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल