📅 Saturday, 28 November 2026 | 07:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मुम्बई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या : प्रधानमंत्री ने जताया दुख

📅 14 June 2020, 05:22 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या : प्रधानमंत्री ने जताया दुख
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या : प्रधानमंत्री ने जताया दुख

मुबंई । फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। इस कदम से फिल्म जगत में शोक की लहर देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सुशांत बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे। सुशांत एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी आगे रहे हैं।  फिल्मों में आने से पहले उन्होंने AIEEE से इंजीनियरिंग की परीक्षा में सातवीं रैंक हांसिल की थी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी है। 

●  पुलिस पड़ोसियों से कर रही है पूछताछ 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सुशांत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से अपने काम को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे।

●  इन फिल्मों से कमाया नाम

फिल्म अभिनेता ने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी फिल्म ’काय पो छे’ को सफलता मिलने के बाद सुशांत का करियर तेजी ग्राफ आगे बढ़ रहा था। उसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस और महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक करके भी काफी नाम कमाया था। लेकिन इसी बीच उनकी कई फिल्में ज्यादा कुछ नहीं कर पाई थी। हाल में उन्होंने छिछोरे फिल्म में भी काम किया था। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal, Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल