देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री ललित शर्मा को श्रद्वाजंलि अर्पित, हुई आंखे नम
कलौद रिपोर्टर: विनोद भूतडा
कलौद. मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ व्दारा कन्नौद में तालाब किनारे स्थित बडकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देवास प्रेस कलब अध्यक्ष श्री ललित शर्मा का दुःखद निधन हो जाने पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्योे पर प्रकाश डाला.
उपस्थित पत्रकारो ने कहा कि श्री ललित शर्मा लोकप्रिय पत्रकार थे तथा उन्होंने जनहित के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वहीं पत्रकार हितों के लिये भी सदैव संघर्षशील रहे.
सभी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को दुःखद सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की वहीं दो मीनिट का मौन भी रखा गया. मंदिर के महंत श्री रमेश चंद्र शर्मा महाराज भी उपस्थित थे.
इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष विनोद भूतडा, निर्वाचन अधिकारी अतुल गुप्ता, ब्लांक कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी, किसान संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश टांडी, श्रीराम पटेल हरिश राजा दूबे आदि उपस्थित थे.
बता दें: प्रेस क्लब देवास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित शर्मा का शनिवार, 15 अगस्त 2026 को अचानक निधन हो गया था, पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई.
श्री ललित शर्मा 15 अगस्त 2026 की सुबह वरिष्ठ नागरिक संस्था और प्रेस क्लब देवास के संयुक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद वे ब्राह्मण समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम में भी पहुंचे. वहां से लौटते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया.
श्री ललित शर्मा स्वर्गीय श्री केशवराव शर्मा के सुपुत्र तथा श्री जयंत शर्मा के अनुज थे. उनके निधन से परिवार के साथ ही देवास के पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र ने एक कर्मठ, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज