📅 Friday, 09 October 2026 | 07:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

नागदा मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रंगलाल नागदा का निधन

📅 15 December 2020, 01:11 AM • ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नागदा मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रंगलाल नागदा का निधन
नागदा मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रंगलाल नागदा का निधन

नीमच । अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि नागदा मेनारिया समाज की वरिष्ठ समाजसेवी श्री रंगलाल जी नागदा का कल दिनांक 14 दिसंबर 2020 को दुखद निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 15 दिसंबर 2020 को सुबह 10 : 00 बजे निज निवास ग्राम. धनेरिया कला तहसील-जिला नीमच मध्यप्रदेश से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम जाएगी। आप सर्वश्री मूलचंद नागदा, रतनलाल नागदा, जगदीश नागदा के बड़े भाई साहब एवं अमृतलाल नागदा, संतोष नागदा, बाबूलाल नागदा, श्यामलाल नागदा के पूजनीय पिताजी तथा ग्राम. बिसलवास खुर्द से श्री रेवाशंकर जोशी के जियाजी तथा सर्वश्री शंभुलाल जोशी, ईश्वरलाल जोशी, विरेन्द्र जोशी, बंटी जोशी के फुफाजी थे। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री रामबिलास नागदा-बिलसवास खुर्द, श्री सत्यनारायण नागदा-नीमच, श्री पुष्कर पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi..✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें