कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मानवता की मिशाल पेश की
सिंगरौल.
कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल ने अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में मरीजों को फल फ्रूट, बिस्किट वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की.
अर्चना सिंगरौल ने बताया संगठन द्वारा जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों और गरीबों को आए दिन फल फ्रूट, भोजन, कपड़े, शिक्षा सामग्री, जूता चप्पल, इत्यादि वितरण करते रहते हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में सेव, केले, बिस्किट आदि चीजें दे कर संगठन के समस्त सदस्यों ने मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
समस्त हॉस्पिटल स्टाफ, संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल, सुमन सिंगरौल, नेहा सेन, मुकेश बागरी, रमाशंकर सिंगरौल, पत्रकार नरेंद्र सिंगरौल, नितेश प्रजापति आदि संगठन का उद्देश्य स्वास्थ्य, नशामुक्ति, शिक्षा इत्यादि चीजों के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा उनकी हर सम्भव मदद करना है.



!! पवई हॉस्पिटल में मरीजों को बांटे गए फल फ्रूट कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन...!!



पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश
खरगोन पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जम्मू में मिले युवक को मिला परिवार का साथ : समन्वित प्रयासों से संभव हुआ परिवार से पुनर्मिलन