दत्त टाउनशिप एवं तिलहरी जबलपुर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर सुविधा प्रारंभ
जबलपुर. सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सी-ब्लॉक रहवासी सोसाइटी के अनुरोध पर राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन, जबलपुर संभाग द्वारा दत्त टाउनशिप एवं तिलहरी क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर सुविधा प्रारंभ की गई है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संभागीय अध्यक्ष श्री संजय भाटिया ने बताया कि कई बार लोगों को अस्थायी रूप से व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है, लेकिन उपलब्धता न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह जनहितकारी पहल शुरू की गई है।
सामान्य नागरिक ₹1000 की सुरक्षा निधि जमा कर सीमित अवधि के लिए व्हीलचेयर प्राप्त कर सकते हैं। उपयोग के बाद व्हीलचेयर सुरक्षित लौटाने पर सुरक्षा निधि पूर्णतः वापस कर दी जाएगी। वहीं, सी-ब्लॉक रहवासी सोसाइटी के सदस्यों के लिए यह सुविधा बिना किसी सुरक्षा निधि (₹0) के उपलब्ध रहेगी। व्हीलचेयर का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
इस अवसर पर सी-ब्लॉक रहवासी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह, फाउंडेशन के संभागीय अध्यक्ष श्री संजय भाटिया, श्री अनूप कुमार बोस, श्री बी.एन. चौधरी, श्री उमा शंकर तिवारी तथा डॉ. राजेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसी जनकल्याणकारी सेवाओं का विस्तार करने का संकल्प व्यक्त किया।
फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में भी समिति के सहयोग से क्षेत्रवासियों के लिए अन्य आवश्यक चिकित्सा एवं सामाजिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके। व्हीलचेयर सुविधा संबंधी अधिक जानकारी एवं उपयोग के लिए इच्छुक व्यक्ति श्री संजय भाटिया, संभागीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन, फ्लैट नं. 109, सी-ब्लॉक, दत्त टाउनशिप से संपर्क कर सकते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेशलाल पुरोहित (सम्राट) का निधन, अस्थि अंचय शनिवार को
अहिल्या-उत्सव : प्रधान जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल आधे-दिन ही काम-काज होगा
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...