CORONA THIRD WAVE : तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री करंगे क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को 6 बजे करंगे संबोधित
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के संबंध में 5 जुलाई 2021 सोमवार को सायं 6 बजे से जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ बड़े ऐलान कर सकते है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस संबोधन में सभी मंत्रिगण, राज्य-स्तरीय प्रभारी अधिकारी कोविड समीक्षा की नियमित लिंक से जुड़ेंगे। जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एनआईसी सेंटर से जुड़ेंगे। मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि वह जिला, विकासखंड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों तथा अन्य अधिकारियों को सूचित करने की व्यवस्था करे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती : साल 2027 के प्रस्तावित कैलेंडर में कुल 121 दिन मिलेगी
न्याय की पुनर्कल्पना, नारीवादी दृष्टिकोण एवं मानव तस्करी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन SVVV, इंदौर में संपन्न