📅 Tuesday, 13 October 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,500 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

जर्जर भवनों को तोडने के आयुक्त ने दिए निर्देश : समयावधि पत्रों का समय सीमा मे करें निराकरण : आयुक्त

📅 14 July 2026, 11:00 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जर्जर भवनों को तोडने के आयुक्त ने दिए निर्देश : समयावधि पत्रों का समय सीमा मे करें निराकरण :  आयुक्त
जर्जर भवनों को तोडने के आयुक्त ने दिए निर्देश : समयावधि पत्रों का समय सीमा मे करें निराकरण : आयुक्त

देवास. समयावधि पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन को लेकर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए आयुक्त दलीप कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियो के साथ किये गये निराकरणों की जानकारी ली। पीएम स्वनिधि योजनाअन्तर्गत हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले इस हेतु अधिक से अधिक आवेदन करवाने के निर्देश दिए तथा ऋण हेतु प्राप्त आवेदनों के लिए बैंको से समन्वय कर ऋण आवेदनों को स्वीकृत कराने हेतु संबंधितों को कहा। संबल योजना के लंबित आवेदनों का समय सीमा मे निराकरण करें तथा ईकेवाईसी मे प्रगति लायें।

अमृत हरित अभियान के अन्तर्गत किये गये पौधारोपण के साथ निरंतर पौधारोपण का कार्य करें। सिटी फारेस्ट में किये जाने वाले बाउंड्री के कार्यो की जानकारी ली तथा सुधार के लिए इस्टीमेंट तैयार किये जाने हेतु उद्यान विभाग प्रभारी जगदीश वर्मा को कहा।

आयुक्त नें जर्जर भवनों को लेकर सभी उपयंत्रियों से वार्डवार जानकारी ली जिसमें ऐसे जर्जर भवन जिनको सूचना पत्र देने के बाद भी भवन स्वामी ना तो अपना जर्जर भवन तोड रहे ना ही सुधार कर रहे हैं ऐसे भवनों को तोडने की कार्रवाई करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।

अलंकार मार्केट की बिल्डींग का जो जर्जर हिस्सा है उसका तत्काल निरीक्षण कर समय सीमा निर्धारित करें, व्यवसायकों को सुधार के लिए सूचना पत्र दें तत्पश्चात सुधार कार्य नही होने पर दुकाने सील करने के निर्देश दिए। 

स्कुल एवं कॉलेजों के आसपास सिगरेट, पान गुटखा की दुकानों को हटाये तथा स्कुल एवं कॉलेजों के आसपास स्थाई दुकानों पर इस प्रकार की सामग्री पाये जाने पर सामग्री जप्त कर चालानी कार्रवाई करने हेतु कहा। 

अवैध से वैध नल कनेक्शनों की जानकारी ली तथा वैध करने की कार्रवाई मे प्रगति नही होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान एवं जाकिर अली को सूचना पत्र देने के साथ ही सभी उपयंत्रियों को चेतावनी देते हुए सिवरेज कनेक्शन, अवैध से वैध नल कनेक्शन, जिन वार्डो में अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत डाली गई नवीन पानी की पाईप लाईन से नल कनेक्शनों मे प्रगति लाने हेतु कहा। विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारियों को बडे पम्प तथा सीवरेज प्लांट के पम्पों की दक्षता को चेक करने हेतु कहा।

सांसद एवं विधायक निधि से किये जाने वाले कार्यो की प्रगति रिपोर्ट ली तथा किये जाने वाले कार्यो की कार्रवाई प्रचलन मे लाने के निर्देश सहायक यंत्री सोरभ त्रिपाठी को दिए। आयुक्त ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें