📅 Friday, 18 September 2026 | 12:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,170 🥈 चांदी (1kg): ₹247,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
जोधपुर

जोधपुर की मॉडल ने की खुदकुशी की कोशिश, छठी मंजिल से लगाई छलांग

📅 31 January 2022, 10:59 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जोधपुर की मॉडल ने की खुदकुशी की कोशिश, छठी मंजिल से लगाई छलांग
जोधपुर की मॉडल ने की खुदकुशी की कोशिश, छठी मंजिल से लगाई छलांग

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक मॉडल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. मॉडल ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगा दी है. जिसके बाद मॉडल को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. मॉडल की हालत गंभीर है. आत्महत्या की कोशिश करने वाली मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है.

होटल की छठी मंजिल से कूदी मॉडल

बता दें कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय जोधपुर में पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित होटल लार्ड की छठी मंजिल से कूदी हैं. उनका इलाज इस वक्त एमडीएम हॉस्पिटल में किया जा रहा है. चोट लगने की वजह से उनका काफी खून बह गया है.

मॉडलिंग के लिए उदयपुर गई थीं मॉडल

जान लें कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय मॉडलिंग के लिए उदयपुर गई हुई थीं. उदयपुर से जोधपुर लौटकर वो सीधे होटल में चली गई थीं. हालांकि अभी उनके आत्महत्या की कोशिश करने की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

जोधपुर की ही रहने वाली हैं गुनगुन उपाध्याय

गौरतलब है कि खुदकुशी की कोशिश की वारदात जोधपुर के रातानाडा थाना इलाके में हुई है और मॉडल गुनगुन उपाध्याय जोधपुर के माता का थान की रहने वाली हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं. उनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश क्यों की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें