📅 Friday, 09 October 2026 | 07:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
नौकरी

Govt Jobs 2022 : Airports में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट्स के निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक

📅 10 July 2022, 06:02 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Govt Jobs 2022 : Airports में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट्स के निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक
Govt Jobs 2022 : Airports में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, ग्रेजुएट्स के निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है।ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के जरिए 14 जुलाई 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

AAI Vacancy 2022: आवेदन के लिए यह योग्यता है जरूरी

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी फिजिक्स या बीएससी मैथ की डिग्री होनी चाहिए।

Central government jobs 2022: यह होनी चाहिए आवेदक की उम्र

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी के आयु की गणना 14 जुलाई 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

Govt jobs 2022: परीक्षा के जरिए होगा चयन

अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन और वायवा टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Sarkari Bharti 2022: ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CAREERS सेक्शन में जाएं।
3.अब यहां संबंधित पद के लिए पर क्लिक करें।
4.यहां Apply पर क्लिक करें।
5.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें