📅 Friday, 09 October 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,314.71 ▲ +721.47 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,468.60 ▲ +236.80 (+1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
जयपुर

जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन की सौगात

📅 03 May 2025, 02:14 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन की सौगात
जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन की सौगात

 

जयपुर. केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन शुरू होने की घोषणा पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है. शेखावत ने फोन पर बातकर और पत्र भेज कर वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.

जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कुछ दिन पहले रेल मंत्री श्री वैष्णव से भेंट कर आग्रह किया था. अब जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन संख्या 20495/20496 प्रारंभ की जा रही है, इस नई ट्रेन  सेवा से राजस्थान और महाराष्ट्र की यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक हो जाएगी. 

ट्रेन का यह रहेगा रूट : नई ट्रेन जोधपुर से प्रारंभ होगी और लूणी, पाली मारवाड, मारवाड जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड में इसके स्टॉपेज रहेंगे. गुजरात में विविध स्थानों से होते हुए यह ट्रेन हाडपसर पुणे तक जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें