📅 Monday, 21 September 2026 | 02:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,952.28 ▲ +657.32 (+0.88%) निफ्टी 50: 23,455.80 ▲ +109.40 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
निवेश

Post Office Gram Suraksha Yojana : सिर्फ 50 रुपए रोजाना निवेश कर बन सकते हैं लखपति, बुढ़ापे में मिलेगा मजबूत सहारा

📅 19 May 2025, 11:29 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Post Office Gram Suraksha Yojana : सिर्फ 50 रुपए रोजाना निवेश कर बन सकते हैं लखपति, बुढ़ापे में मिलेगा मजबूत सहारा
Post Office Gram Suraksha Yojana : सिर्फ 50 रुपए रोजाना निवेश कर बन सकते हैं लखपति, बुढ़ापे में मिलेगा मजबूत सहारा

अगर आप रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश की योजना तलाश रहे हैं, तो भारतीय डाक विभाग की ग्राम सुरक्षा योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस योजना में आप सिर्फ 50 प्रतिदिन का निवेश कर लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं, जो आपके बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बनेगा।

क्या है पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना?

पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना एक लोकप्रिय और पारंपरिक बीमा योजना है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसमें निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा कवच भी मिलता है।

कौन कर सकता है निवेश?

  • कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी आयु 19 से 55 वर्ष के बीच है, वह इस योजना में निवेश कर सकता है।

  • योजना के तहत आप ₹10,000 से ₹10 लाख तक का बीमा कवर चुन सकते हैं।

  • कैसे करें निवेश?

  • निवेशक अपनी सुविधानुसार मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक या वार्षिक किस्तों में प्रीमियम भर सकते हैं।

  • निवेश जितनी जल्दी शुरू किया जाएगा, मासिक प्रीमियम उतना ही कम होगा।

  • 19 वर्ष की आयु में योजना शुरू करने पर प्रतिमाह ₹1,500 (यानी लगभग ₹50 प्रतिदिन) का प्रीमियम भरना होगा।

  • क्या मिलेगा रिटर्न में?

  • इस स्कीम के तहत निवेशक को 80 वर्ष की आयु में परिपक्वता राशि मिलती है।

  • योजना की अधिकतम परिपक्वता राशि ₹35 लाख है।

  • यदि निवेशक की मृत्यु योजना की अवधि के दौरान हो जाती है, तो यह राशि नॉमिनी को दी जाती है।

  • आवेदन कैसे करें?

  • योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा।

  • क्यों है यह योजना खास?

  • सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न

  • कम प्रीमियम में बड़ा फंड तैयार करने का मौका

  • जीवन बीमा और निवेश का बेहतरीन संयोजन

  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त


  • पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कम जोखिम में लंबे समय के लिए सुरक्षित और सुनिश्चित निवेश करना चाहते हैं। महज ₹50 रोजाना की बचत से न केवल भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है, बल्कि बुढ़ापे में आत्मनिर्भरता भी हासिल की जा सकती है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें