📅 Tuesday, 22 September 2026 | 10:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,590 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
निवेश

भारतीय इकोनॉमी में आगे भी जारी रहेगी तेजी : तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

📅 04 September 2022, 12:42 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय इकोनॉमी में आगे भी जारी रहेगी तेजी : तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
भारतीय इकोनॉमी में आगे भी जारी रहेगी तेजी : तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर आ गई है। मौजूदा विकास दर पर भारत 2027 में जर्मनी और 2029 में जापान से आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस साल पहली तिमाही में विकास दर 13.5% रही है। इस दर से भारत के इस वित्त वर्ष में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने की संभावना है।

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का सफर आगे भी जारी रहेगा और भारत आने वाले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा-पिछले साल हम छठे स्थान पर थे।

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

2022 में उम्मीद थी कि हम पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। विरमानी ने आगे कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2028-30 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था, दुनिया में 10वीं सबसे बड़ी थी, इस लिहाज से 7 स्थान का बदलाव दिख सकता है। हम अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से ज्यादा पीछे नहीं

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक भारत अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से बहुत पीछे नहीं है। आईएमएफ का कहना है कि लगभग 854 अरब डॉलर का अंतर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें