📅 Monday, 21 September 2026 | 05:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,906.37 ▲ +611.41 (+0.82%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,520 🥈 चांदी (1kg): ₹248,900 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
निवेश

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति : पीछे रह गए मुकेश अंबानी

📅 09 April 2022, 08:45 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति : पीछे रह गए मुकेश अंबानी
रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति : पीछे रह गए मुकेश अंबानी

अब एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी हैं. कमाई के मामले में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया. ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुतातिक, 59 साल के अडानी की संपत्ति 110 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जबकि अंबानी की संपत्ति 97.5 अरब डॉलर है. ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की संपत्ति में पिछले एक दिन में 3.90 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. जबकि अंबानी की संपत्ति में केवल 1.54 बिलियन डॉलर का ही इजाफा हुआ है. 

नंबर वन पर एलन मस्क हैं

दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हैं. एलन मस्क के पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं, इनके पास कुल 179 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. तीसरे नंबर पर  Bernard Arnault, चौथे नंबर पर बिल गेट्स, पांचवे नंबर पर वाॅरेन बफेट, छठे नंबर पर Larry Page और सातवें नंबर पर Sergey Brin हैं.

2022 में अडानी की संपत्ति 33.0 बिलियन डॉलर बढ़ी

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, इस साल 2022 की बात करें तो गौतम अडानी की संपत्ति में 33.0 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. जबकि मुकेश अंबानी की दौलत में 7.50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ. इस लिस्ट में गौतम अडानी नंबर वन पर हैं. गौतम अडानी के बाद दूसरे नंबर पर वारेन बफेट हैं. बफेट की संपत्ति में 18.7 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Guillaume Pousaz हैं, उनकी संपत्ति में इस साल 11.7 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें